महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे की कैबिनेट का विस्तार हुआ।18 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा रही है। इनमें 9 मंत्री भाजपा और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। 30 जून को शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली थी।

 महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल होंगे। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सभी नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करा रहे हैं।  उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही है। इस बीच मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

18 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए जा सकते हैं मंत्री

चंद्रकांत पाटिल

सुधीर मुनगंटीवार

गिरीश महाजन

राधाकृष्ण विखे पाटिल

सुरेश खाड़े

अतुल सावे

रवींद्र चह्वाण

मंगल लोढ़ा

विजय कुमार गावित

एकनाथ शिंदे गुट से ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

उदय सामंत

संदीपन भुमरे

दादा भुसे

गुलाबराव पाटिल

शंभुराज देसाई

संजय राठौड़

तानाजी सावंत

अब्दुल सत्तार

दीपक केसरकर

बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।शिंदे ने नांदेड़ में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उनकी सूची बन गई है।  शिंदे के एक निकट सहयोगी ने कहा कि एक दर्जन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 12 बजे होगा। विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होने वाला है। इसे देखते हुए हमने मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया है। सोमवार शाम फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। स्थानीय निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में होने वाली नियुक्तियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कैबिनेट विस्तार को दिल्ली हाईकमान से मंजूरी

कैबिनेट विस्तार को लेकर सोमवार को शिंदे और फडणवीस के बीच बैठक हुई। दिल्ली हाईकमान से भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर नए मंत्रिमंडल को लेकर सब कुछ फाइनल हो चुका है। भाजपा खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग दिया जा सकता है।

By radmin