सेहत

विटामिन बी 12 की कमी बनाती है बच्चे को गुस्सैल और चिड़चिड़ा

हमारे शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें हेल्दी बनाने और शरीर के सही विकास में मदद करते हैं। विटामिन-बी12 इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी काम करता है। यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद करता है और डीएनए सिंथसिस में भी अहम भूमिका निभाता है।

इसके अलावा भी यह विटामिन कई जरूरी काम करता है और इसलिए शरीर में इसकी कमी कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकती है। खासकर बच्चों में अगर इसकी कमी हो जाए, तो इसका उनके विकास पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों में विटामिन-बी12 की कमी का समय रहते पता लगाया जाए, ताकि किसी गंभीर स्थिति को पहले ही रोका जा सके। आज इस आर्टिकल में शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ श्रेय श्रीवास्तव से जानेंगे बच्चों में विटामिन-बी12 की कमी के ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में।

क्यों जरूरी है विटामिन-बी12?
एक्सपर्ट की मानें, तो विटामिन-बी12 नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह नर्व सिस्टम के फंक्शन को बनाए रखने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं यह जरूरी न्यूट्रिएंट शरीर में सेरोटोनिन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन को भी मैनेज करता है, जिससे व्यवहार को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button