मनोरंजन

राम चरण की Peddi में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री

 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म का नाम पेड्डी है। लंबे समय से उनकी ये आगामी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब पेड्डी को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

जो राम चरण और जाह्नवी कपूर संग पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि बी टाउन की वह हसीना कौन सी है, जिसके हाथ में साउथ सिनेमा की ये अपकमिंग मूवी लगी है। 

पेड्डी में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर बुची बाबू सना की पेड्डी में राम चरण और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। इस बीच फिल्म में कैमियो रोल को लेकर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम चर्चा में आ गया है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार मृणाल पेड्डी में गेस्ट अपीरियेंस करती हुई नजर आएंगी।

हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। अगर ऐसा होता है तो पहली बार मृणाल ठाकुर पर्दे पर राम चरण और जाह्नवी के साथ काम करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि पेड्डी में मृणाल का एक डांस नंबर सॉन्ग होगा, जिसमें वह राम और जाह्नवी संग ठुमके लगाते हुई दिखाई देंगी। इस खबर के सामने आने के बाद पेड्डी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है। 

गौर किया जाए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो उसमें साउथ फिल्म डकैत- एक प्रेम कथा और हिंदी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के नाम शामिल हैं। इन मूवीज से एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक भी सामने आ गए हैं। 

कब रिलीज होगी पेड्डी

राम चरण स्टारर पेड्डी को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें पेड्डी की रिलीज डेट की तरफ तो 30 अप्रैल 2026 को राम की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा-क्राइम थ्रिलर है, जिसमें राम चरण आपको क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। 

Related Articles

Back to top button