मनोरंजन

Bhooth Bangla और धुरंधर 2 का सिरदर्द बनी हॉलीवुड फिल्म

इन दिनों भूत बंगला और धुरंधर 2 जैसी फिल्में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन दोनों हिंदी मूवीज को हॉलीवुड की लेटेस्ट हॉरर थ्रिलर द ममी से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

अंग्रेजी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक ली क्रॉनिन की द ममी ने अपनी शानदार कहानी से इंडियन ऑडियंस का भी दिल जीत लिया है और रिलीज के पहले चार दिन में इस हॉलीवुड फिल्म ने भारत में जबरदस्त कलेक्शन करके दिखाया है। आइए एक नजर द ममी की इंडियन इनकम पर डालते हैं।

द ममी ने भारत में की शानदार कमाई
बहुत कम बार देखा जाता है कि हॉलीवुड फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाती हैं। सिर्फ मार्वल स्टूडियो की मूवीज ऐसी हैं, जो इंडिया में रिकॉर्डतोड़ कमाई के लिए जानी गईं हैं, लेकिन अब लग रहा है कि ली क्रॉनिन की द ममी का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो सकता है। पिंकविला की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के पहले चार दिन के भीतर में द ममी 2026 ने भारत में करीब 11 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

भूत बंगला, डकैत और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों की वजह से इंडिया में मिली लिमिडेट स्क्रीन्स को मद्देनजर रखते हुए द ममी का ये कारोबार काफी अच्छा माना जा रहा है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक द ममी ने प्रभावशाली कमाई करते हुए हर किसी को हैरान किया है। गौर किया जाए फिल्म के कलेक्शन ग्राफ की तरफ तो उसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

पहला दिन- 2 करोड़

दूसरा दिन- 3.10 करोड़

तीसरा दिन- 3.95 करोड़

चौथा दिन- 1.80 करोड़

टोटल कलेक्शन- 10.85 करोड़

अगर ली क्रॉनिन की द ममी भारत में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है तो ये इस हॉलीवुड फिल्म के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी।

डरावनी कहानी पैदा करती है दशहत
ली क्रॉनिन ने द ममी को बदलते समय के साथ रीबूट किया है। फिल्म की कहानी एक 8 साल की बच्ची से जुड़ी है, जिसे एक काला जादू करने वाली औरत उठाकर ले जाती है। उसका परिवार अपनी बेटी को खोने के गम से उभरने ही वाला होता है कि सालों बाद उनके पास एक कॉल आता है, जो बेटी के मिलनी की जानकारी देता है। लेकिन अब वह छोटी बच्ची पूरी तरह से बदल गई है और परिवार में वापस आने के बाद वह डर और दशहत का तांडव मचाना शुरू कर देती है।

Related Articles

Back to top button