पर्यटन

झरनों की खूबसूरती में खो जाने का है मन? तो इस मानसून में घूम आइए Rewa

जब भी भारत में खूबसूरत राज्‍यों की बात होती है तो मध्‍य प्रदेश का नाम भी जरूर ल‍िया जाता है। इस राज्‍य में एक ऐसा ज‍िला भी है जहां मानसून के मौसम में खूबसूरती अपनी चमक ब‍िखेर देती है। उस ज‍िले का नाम रीवा (Rewa) है। यहां आपको एक से एक‍ खूबसूरत झरने, ऊंचे पहाड़ों से गिरता पानी, चारों तरफ फैली हरियाली और तेज बारिश की फुहारें मिलकर एक ऐसा नजारा पेश करती हैं, जिसे देखकर मन खुश हो उठता है।

केवटी और बहुटी जैसे फेमस झरनों के अलावा रीवा की घाटियों में कई ऐसे छिपे हुए झरने भी हैं, जो कम भीड़-भाड़ वाले हैं और बेहद दिलकश नजर आते हैं। आपको बता दें क‍ि रीवा में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव (RTC) का आयोजन हो रहा है। इस कारण यहां टूरिज्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रही है। ये शहर सजा हुआ नजर आ रहा है। यहां दूर-दूर से लोग घूमने के ल‍िए आते हैं।

हालांकि इन Waterfalls काे देखने जाते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। बारिश में फिसलन बढ़ जाती है और पानी का बहाव तेज हो सकता है। इसलिए ट्रेकिंग या झरनों के पास जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। इससे आपका सफर यादगार होगा। आज हम आपको बताएंगे क‍ि आप रीवा में कौन-कौन से Waterfalls देख सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

इन चीजों के ल‍िए फेमस है रीवा
मध्य प्रदेश में बसा रीवा एक ऐसा शहर है जो खूबसूरत झरनों, हरे-भरे जंगलों और पुराने इतिहासों के ल‍िए जाना जाता है। मानसून के मौसम में यहां की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। रीवा के पास मुकुंदपुर गांव में एक Tiger Safari है। यहां मोहन नाम का दुनिया का पहला सफेद बाघ पाया गया था। जंगल में सफेद बाघ को घूमते देखना किसी जादू से कम नहीं लगता है। यहां कई सुंदर झरने भी हैं जैसे बहुटी, केवटी, चचाई और पूर्वा। बहुटी झरना तो 142 मीटर ऊंचा है और इसे मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है।

केवटी झरना (Keoti Waterfall)
केवटी Waterfall रीवा से करीब 37 किलोमीटर की दूरी पर है। बरसात के समय यहां का नजारा बहुत सुंदर होता है। यहां हरा-भरा माहौल और ऊंचाई से गिरता पानी आपका दिल जीत लेता है।

चचाई झरना (Chachai Waterfall)
ये भी रीवा का ए‍क फेमस झरना है। इसकी ऊंचाई 130 मीटर है और खुद पंडित नेहरू ने इसकी तारीफ की थी। हालांकि अब यहां पानी कम हो गया है, लेकिन बरसात के मौसम में ये फिर से अपनी चमक दिखाता है। इसके देखने के ल‍िए लोगों की भीड़ जुटती है।

पूर्वा झरना (Purwa Waterfall)
रीवा जिले के सेमरिया इलाके में मौजूद पूर्वा वॉटरफाल को मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत झरना माना जाता है। यहां आप करीब से पानी को ग‍िरते हुए देख सकते हैं। तमस नदी से जब 70 मीटर की गहरी खाई में पानी गिरता है तो नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है।

बहुटी झरना (Bahuti Waterfall)
इसके अलाव रीवा से लगभग 68 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा Waterfall बहुटी है। इसकी ऊंचाई 198 मीटर यानी 650 फीट है। ये मध्य प्रदेश का सबसे चौड़ा वाटरफॉल भी है। यहां भी मानसून में खूबसूरती देखने लायक होती है।

कैसे पहुंचे रीवा?
हवाई मार्ग: रीवा में अब छोरहटा एयरपोर्ट है, जो शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से भोपाल, खजुराहो, जबलपुर जैसी जगहों के लिए फ्लाइट मिलती हैं।

रेल मार्ग: रीवा का स्टेशन सतना लाइन से जुड़ा है। यहां से कई बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें मिलती हैं।

सड़क मार्ग: रीवा देश के बड़े हाईवे से जुड़ा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायपुर शहरों से बसें चलती हैं।

Related Articles

Back to top button