सेहत

40 की उम्र में कदम रखते ही शरीर को पड़ती है 5 सप्लीमेंट्स की जरूरत

40 का पड़ाव पार करने के बाद हमारा शरीर एक नई पारी के लिए तैयार हो जाता है। महिलाओं की बात करें, तो अक्सर वे परिवार और करियर की भागदौड़ में खुद को सबसे आखिर में रखती हैं। उम्र की इस सीढ़ी पर कदम रखने के बाद अचानक वही रोजमर्रा के काम थकाऊ हमें लगने लगते हैं और आईने में देखने पर चेहरे की चमक कुछ फीकी-सी लगती है।

बता दें, 40 की उम्र खुद को नए सिरे से संवारने करने का समय होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गुरवीन वराइच गरेकर ने एक इंस्टाग्राम रील के जरिए ऐसे 5 सप्लीमेंट्स के बारे में बताया है, जो 40s में भी 25 जैसी एनर्जी दे सकते हैं।

मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट
क्या आप भी रात में करवटें बदलती रहती हैं? बता दें, 40 के बाद खराब नींद की समस्या से कई लोग जूझते हैं। इसके लिए मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह आपके शरीर और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, जिससे आपको रात में गहरी और सुकून भरी नींद आती है।

ओमेगा-3
दूसरा जरूरी सप्लीमेंट है ओमेगा-3। एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक ‘ऑलराउंडर’ की तरह काम करता है। यह न केवल आपके दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को अंदर से नमी देता है, जिससे चेहरे पर उम्र का असर कम दिखता है।

कैल्शियम और विटामिन-डी
हड्डियों की मजबूती इस उम्र में सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसलिए, कैल्शियम और विटामिन D सप्लीमेंट्स भी जरूरी हो जाते हैं। जी हां, विटामिन D शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं और भविष्य में जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती।

ग्लूटाथियोन और विटामिन C
ग्लूटाथियोन और विटामिन C का कॉम्बिनेशन भी 40 की उम्र के बाद बेहद जरूरी हो जाता है। अक्सर लोग इसे ‘स्किन ब्राइटनिंग’ से जोड़ते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। ग्लूटाथियोन एक ‘सुपर एंटीऑक्सीडेंट’ है। यह शरीर में तनाव और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करता है। इससे आपकी हेल्दी और फ्रेश दिखाई देती है।

प्लांट प्रोटीन
इसके साथ ही, शरीर की ताकत बनाए रखने के लिए प्लांट प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करें। उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और प्रोटीन सप्लीमेंट उन्हें मजबूत बनाए रखने और आपको दिन भर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button