जब Akshay Kumar ने मारा इतनी जोर का तमाचा, बेहोश हो गया शख्स
आज स्लैप डे के मौके पर हम आपको अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक इंसिडेंट बताने जा रहे हैं, जब एक्टर ने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इस इंसिडेंट के बाद वह अपने करियर को लेकर घबराने लगे थे।
एक बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने अच्छे दोस्त के साथ एक बड़ी पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। वह अपने यार के साथ पार्टी एन्जॉय कर रहे थे और यहीं कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर ने एक शख्स को इतनी जोर का तमाचा जड़ दिया कि वह बेहोश ही हो गया।
अक्षय कुमार ने खुद यह हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है। ‘खिलाड़ी’ के रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ (Wheel of Fortune) में शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जजेस अनुपम मित्तल, नमिता थापर और अमन गुप्ता आए।
अक्षय कुमार ने याद किया बेइज्जती वाला पल
इस शो में अक्षय कुमार ने गेम के साथ-साथ मजेदार किस्से भी शेयर किए। जब अमन ने एक्टर से पूछा किया कि उनका अब तक क सबसे गजब बेइज्जती (शर्मनाक) वाला पल कौन सा रहा है? तब एक्टर ने एक पार्टी में अपना थप्पड़ कांड याद किया।
अक्षय कुमार को बर्दाश्त नहीं हुई दोस्त की बेइज्जती
अक्षय कुमार ने अपनी जिंदगी का वो किस्सा याद किया है, जिसने उन्हें डरा दिया था और उन्हें लग रहा था कि कहीं उनका करियर खत्म न हो जाए। दरअसल, उन्होंने एक पार्टी में एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। शख्स एक्टर के दोस्त को गाली दे रहा था। उन्होंने बताया-
उन्होंने एक बार गाली दी, मैंने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। उन्होंने फिर ऐसा किया। फिर तीसरी बार। मैं उन्हें चार-पांच बार चेतावनी देता रहा, लेकिन वह रुके ही नहीं। असल में यह बहुत पर्सनल था। किसी ने मेरे दोस्त के खिलाफ बहुत गंदी भाषा का इस्तेमाल किया था। बार-बार बेइज्जती बर्दाश्त न कर पाने की वजह से मैं इसमें इन्वॉल्व हो गया।
अक्षय कुमार को होने लगा था पछतावा
लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अक्षय कुमार ने गाली देने वाले शख्स को इतनी जोर का तमाचा मार दिया कि वह बेहोश ही हो गया। इस चीज से अक्षय डर गए थे। इस बारे में आगे एक्टर ने कहा-
यह एक बहुत बड़ी पार्टी थी। मेरा दोस्त तो रोने लगा था क्योंकि यह उसके लिए बहुत शर्मिंदगी वाली बात थी। हमने उस पर पानी डाला और मैं प्रार्थना कर रहा था कि वह होश में आ जाए। हे भगवान। बाद में उसे होश आ गया।
अक्षय कुमार ने कहा कि उस इंसिडेंट के बाद आज तक उन्होंने कभी ऐसे रिएक्ट नहीं किया। अगर वह इस पल को बदल सकते तो शायद बदल देते।


