उत्तराखंडराज्य

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश, हरिद्वार में आयोजित निर्माण कार्यों की मंत्री ने की समीक्षा

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य जल्द एवं गुणवत्ता के साथ करने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य जल्द एवं गुणवत्ता के साथ करने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए।

मंत्री ने कहा, उनके अधीन जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को समय बद्धता एवं गुणवत्ता के साथ नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए किया जाए। कहा, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जो भी पैचवर्क कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करें, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन सड़कों पर वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग से स्वीकृति ली जाए।

बैठक में मंत्री ने बताया कि देहरादून के सुद्धोवाला से मसूरी तक वैकल्पिक रोड कनेक्टविटी के लिए डीपीआर तैयार की गई है, साथ ही अलाइनमेंट का कार्य भी हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों में पैचवर्क से संबंधित 1456 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें से 1444 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। बैठक में सचिव लोनिवि पंकज कुमार पांडे, प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रंजीत सिंह रावत, अधीक्षण अभियंता हरिद्वार डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

कैंची धाम मंदिर में लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी निजात
लोनिवि मंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से वार्ता में बताया कि सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी, इसके लिए कैंची धाम बाईपास का कार्य स्वीकृत हो गया है। जून तक वैली ब्रिज तैयार कर यातायात डायवर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंगटाली पुल निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button