व्यापार

कौन है ये शख्स, जिसने नौकरी की सैलरी से खरीद लिया 85 करोड़ का फ्लैट

गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मार्केट (Big Property Deal) में एक और बड़ा सौदा हुआ है। दरअसल, एक नामी शख्सियत अजीत जैन ने इस शहर में स्थित डीएलएफ कैमेलियास में एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात है कि अजीत जैन (Ajit Jain), दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे के ग्रुप बर्कशायर में इंश्योरेंस ऑपरेशन डिपार्टमेंट से जुड़े हैं और उनके सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में हैं। अजीत जैन ने गुरुग्राम के डीएलएफ कैमेलियास में 7,400 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अजीत जैन हाल ही में इस प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली आए थे। क्या आप जानते हैं अजीत जैन कौन हैं और इनकी गिनती अरबपति NRIs में क्यों होती है?

कौन हैं अजीत जैन?
अजीत जैन को अमेरिका में सबसे प्रभावशाली भारतीय व्यापारिक शख्सियत में से एक माना जाता है। भारत में जन्मे अजीत जैन ने 1986 में ओमाहा, नेब्रास्का स्थित बर्कशायर में काम करना शुरू किया और इंश्योरेंस सेक्टर में इस कंपनी के विस्तार का नेतृत्व किया।

हालांकि, 1986 में बर्कशायर हैथवे से जुड़ने से पहले, उन्होंने आईबीएम (IBM) और मैकिन्से एंड कंपनी के लिए भी काम किया। खास बात है कि अजीत जैन को वॉरेन बफेट के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माना जाता है। अजीत जैन ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक (1972) और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए (1978) किया।

वॉरेन बफे के भरोसेमंद अधिकारी
बर्कशायर के फाउंडर वॉरेन बफेट ने अजीत जैन को शेयरधारकों के मूल्य में अरबों डॉलर जोड़ने का क्रेडिट दिया है। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर वह, अजीत जैन और दिवंगत वाइस प्रेसिडेंट चार्ली मंगर एक डूबती हुई नाव में हों और केवल एक को बचाया जा सके, तो वे अजीत को बचाएंगे।

Related Articles

Back to top button