उत्तर प्रदेशराज्य

सहजयोग ध्यान केन्द्र लखनऊ में परमात्मा से योग की सहज अनुभूति एवं सहज गायन का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

दिनांक 29 मार्च 2026 , दिन रविवार सायंकाल चार बजे , सहजयोग ध्यान केन्द्र, विपुल खण्ड-6,गोमती नगर, लखनऊ में, परमात्मा से योग की सहज अनुभूति एवं सहज गायन का कार्यक्रम भली भाँति सम्पन्न हुआ।
उपस्थित सुधीजनों को कुमारी आराधना अस्थाना ने सहजयोग का संक्षिप्त परिचय दिया। तत्क्षण परम् चैतन्य की अनुभूति प्राप्त करने हेतु श्री प्रमोद जी ने आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया।

सहज सांस्कृतिक प्रस्तुति का शुभारंभ सहजयोगी युवाशक्ति कुमारी आकांक्षा व प्रतीक्षा द्वारा कथक में गणेश वन्दना से हुआ।
सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री किशोर चतुर्वेदी जी ने अपनी श्रद्धा और भक्तिपूर्ण गायकी से उपस्थित जनसमुदाय को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
उनके साथ तबले पर संगत डाॅक्टर विकास अवस्थी कर रहे थे, ढोलक पर राजकुमार जी, सन्तोष तिवारी जी हारमोनियम पर और साइड एफ़ेक्ट्स में सहयोग किया ज्योति प्रकाश जी ने। मंच संचालन का कार्यभार सहजयोगिनी सुश्री रचना तिवारी जी ने बड़ी सुन्दरता से संभाला।

जीवन के हर क्षेत्र में उत्थान पाने के लिए, क्रोध , चिन्ताओं व तनाव की समाप्ति के लिए सहजयोग एक सरल, निःशुल्क व प्रभावी साधन है। लखनऊ में सहजयोग के अनेक ध्यान केन्द्र हैं।
18002700800 यह एक टोल फ़्री नम्बर भी है जो घर बैठे आपके दैनिक जीवन की समस्याओं का सर्वथा निःशुल्क निराकरण करता है।

Related Articles

Back to top button