धर्म/अध्यात्म – Badalta Swarup | बदलता स्वरुप

5 मई 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपको एक अहम सीख देगा। पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालना उससे भी ज्यादा जरूरी है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए दिखावे से दूर रहना ही समझदारी है, वरना आपकी बचत भी हाथ से निकल सकती है। अच्छी बात ये है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। काम में सराहना मिलेगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कामों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः काम बन जाएंगे। बस ध्यान रखें, घर में माता-पिता के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है।

वृषभ
आज आपकी कार्यकुशलता ही आपकी पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज हो सकता है। अगर भाई-बहनों से किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का यही सही समय है। रिश्ते संभालना भी एक कला है और आज आप उसमें सफल हो सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। घर में छोटे बच्चे आपसे कुछ खास मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय पूरी तरह फोकस का है।ध्यान भटका तो मौका निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी दिल को सुकून देगी।

कर्क
आज आपकी आय के रास्ते खुलते नजर आएंगे, लेकिन मन में हल्का तनाव भी बना रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को सुलझाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। याद रखें, हर बात में दखल देना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी चुप रहना ही समझदारी होती है। बिजनेस को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पार्टनरशिप में सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उनके वापस आने के संकेत हैं।

सिंह
आज का दिन आपको आगे बढ़ने का मौका देगा, लेकिन कुछ अचानक खर्च आपकी राह में रुकावट बन सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन को मजबूती मिलेगी। पिताजी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे मन खुश हो जाएगा। छात्रों के लिए यह समय मेहनत का है।जितना फोकस करेंगे, उतनी जल्दी सफलता मिलेगी। घर में किसी मेहमान का आगमन माहौल को खुशनुमा बना सकता है।

कन्या
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी एक छोटी सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। माता-पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। अगर कहीं घूमने का प्लान बना रहे थे, तो वह साकार हो सकता है। संतान से किया वादा निभाना आज आपके लिए जरूरी होगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। जो पैसा कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने के योग हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने बच्चों को खुश करने के लिए कुछ नया दिला सकते हैं या उनके साथ घूमने जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपको सम्मान और पहचान मिलेगी। लेकिन याद रखें। दिल नहीं, आज दिमाग से फैसले लेना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक
आज आपको अपनी बातों पर खास कंट्रोल रखना होगा, क्योंकि एक गलत शब्द रिश्तों में दरार डाल सकता है। किसी अजनबी की बातों में आकर निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। अगर आप संतान की नौकरी को लेकर चिंतित थे, तो राहत मिलने के संकेत हैं। मां से किया हुआ कोई वादा आपको आज पूरा करना होगा। परिवार में तालमेल की कमी झगड़ों का कारण बन सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

धनु
आज का दिन आपको अचानक लाभ देने वाला है। ऐसा कुछ मिल सकता है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा। जीवनशैली में सुधार आएगा और आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आसानी से निभा लेंगे और प्रमोशन के रास्ते भी खुल सकते हैं।

मकर
आज का दिन मेहनत का है, और आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और आप अपने साथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। मां से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार भी आज साकार हो सकता है। किसी काम में आ रही रुकावट दोस्त की मदद से दूर हो जाएगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी रिश्तेदार के घर किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।

मीन
आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके मन को सुकून देगा। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आएंगे। अगर आप उन्हें तुरंत लागू करते हैं, तो फायदा मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताने की योजना भी बन सकती है।

पहले बड़े मंगल पर करें हनुमान जी की यह भव्य आरती
ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ‘बड़े मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में मनाया जाता है, जो हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित हैं। ऐसी मान्यता है कि इस पावन दिन बजरंगबली की भव्य आरती और पूरे मन से की गई प्रार्थना भक्त के जीवन के बड़े से बड़े आर्थिक, शारीरिक और मानसिक संकटों को दूर कर देती है। 5 मई 2026 यानी आज पहले बड़े मंगल पर विधि-विधान से आरती करने पर खुशियों के द्वार खुल सकते हैं, तो आइए यहां राम भक्त हनुमान की भव्य आरती करते हैं, जो इस प्रकार हैं –

हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics)

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

।।भगवान राम की आरती।। (Shri Ramchandra Ji Aarti)
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

4 मई 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपको सिखाएगा कि असली ताकत संतुलन में होती है। काम में आपको सहयोग भी मिलेगा और दबाव भी। यानी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या बिल्डिंग से जुड़े काम में बढ़िया लाभ दिख रहा है। लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शब्दों पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन आपको भावनात्मक सहारा देगा, लेकिन बच्चों की सेहत और अपनी कफ से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि
आज का दिन आपको सुकून और खुशी देने आया है। घर में प्यार और तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है। अगर कोई मनमुटाव था, तो आज उसे खत्म करने का सही समय है। ससुराल पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान बढ़ेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेगा। खासकर अगर शुगर की समस्या है तो खानपान पर ध्यान दें।

मिथुन राशि
आज आपके लिए राहत भरा दिन है। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में साथियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर दिल खुश कर देगी। जीवनसाथी और बच्चों से प्यार और सहयोग मिलेगा। बस मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सांस से जुड़ी समस्या है तो आज लापरवाही बिल्कुल न करें।

कर्क राशि
आज आपका मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सब संभाल सकते हैं। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। घर में जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सर्दी-जुकाम से बचाव रखें और खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन चमकने वाला है। काम में सफलता मिलेगी और अधिकारी भी आपकी तारीफ करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। खासतौर पर धातु से जुड़े काम में। राजनीति या संपर्कों से भी फायदा मिलेगा। परिवार में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मजेदार समय और अच्छा खाना दिन को यादगार बना देगा। बस ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।

कन्या राशि
आज किस्मत आपके साथ है। सेहत में सुधार होगा और आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और सम्मान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पैसे से जुड़े कामों और विदेशी मामलों में भी सफलता मिलेगी। घर में भाई-बहनों के साथ प्यार बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। बस गुस्से और नसों से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

तुला राशि
आज आपके लिए पॉजिटिव बदलावों का दिन है। पैसा आएगा और काम भी आसानी से चलता रहेगा। आपकी बातचीत की कला आज आपको दूसरों से आगे ले जाएगी। पढ़ाई और करियर दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से मदद मिलेगी। वाहन या सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय और स्वादिष्ट भोजन दिन को और खास बना देगा। सेहत भी साथ देगी।

वृश्चिक राशि
आज आपके लिए सफलता और सम्मान दोनों इंतजार कर रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो खुशखबरी मिल सकती है। पुराना पैसा वापस आ सकता है। दोस्तों और खासकर महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा, लेकिन शादीशुदा जीवन में गुस्से पर कंट्रोल जरूरी है। खानपान का ध्यान रखें, खासकर अगर पाचन से जुड़ी समस्या है।

धनु राशि
आज का दिन अच्छा है, लेकिन आपका गुस्सा सब बिगाड़ सकता है। इसे संभालना ही आपकी जीत है। काम में आपकी प्लानिंग और मेहनत आपको आगे ले जाएगी। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। पैसा और सम्मान दोनों मिलेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा और अच्छा खाना मूड को और बेहतर करेगा। बस कमर और पीठ दर्द को हल्के में न लें।

मकर राशि
आज किस्मत आपका साथ देने के लिए तैयार है। पैसे का लाभ होगा और रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। नौकरी में आपका रुतबा बढ़ेगा और पुराना पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय और किसी करीबी से मुलाकात खुशी देगी। लेकिन पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। शादीशुदा जीवन में पुरानी बातों को उखाड़ने से बचें। सेहत के लिए मौसम के हिसाब से चलना जरूरी है।

कुंभ राशि
आज का दिन आपको बैलेंस सिखाएगा। कमाई भी होगी और खर्च भी। सरकारी योजनाओं से फायदा मिल सकता है, लेकिन कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। यात्रा में सतर्क रहें। किसी करीबी की वजह से मन थोड़ा उदास हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात सुकून देगी। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर खर्च हो सकता है। पेट और कफ से जुड़ी समस्या से बचें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खास है। गुरु की कृपा आपके साथ है। काम में माहौल अनुकूल रहेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। दोस्त की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया काम शुरू करने के संकेत हैं। पुराना पैसा वापस आ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार से सुख मिलेगा और आप धार्मिक या पुण्य कार्यों में भी रुचि लेंगे। बस सेहत को नजरअंदाज न करें। खासकर पेट से जुड़ी समस्या का ध्यान रखें।

शिव-पार्वती पूजा टिप्स: सोमवार को करें ये छोटा सा उपाय
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बेहद शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो कुंवारी कन्याएं इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ शिव-शक्ति की पूजा करती हैं, उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और उनकी शादी में आ रही सभी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सुखद वैवाहिक की कामना रखती हैं, तो सोमवार की सुबह शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करें। आइए यहां पूजन का सही नियम जानते हैं।

सोमवार पूजा विधि
सोमवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनें और मंदिर की सफाई करें।
सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं।
इसके बाद पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक करें।
महादेव को 21 दूर्वा की गांठें और बिल्व पत्र अर्पित करें। ध्यान रहे कि बिल्व पत्र कहीं से कटा-फटा न हो।
माता पार्वती को लाल चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाएं। इससे माता पार्वती खुश होकर अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं।
चंदन और कुमकुम चढ़ाएं।
सफेद चीजों का भोग लगाएं और आरती से पूजा का समापन करें।
अंत में पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

मनचाहा वर पाने का खास उपाय
पूजा के दौरान कुंवारी कन्याओं को ‘ॐ गौरीशंकराय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। इसके अलावा, सोमवार के दिन मंदिर में जाकर माता पार्वती की गोद में हल्दी की गांठ रखने और अपनी मनोकामना कहने से विवाह के योग जल्द बनते हैं।

शिव पूजा मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥
वंदे देव उमापतिं सुरगुरुं वंदे जगत्कारणं, वंदे पन्नगभूषणं मृधरं वंदे पशूनां पतिम्॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ध्यान रखें ये बातें
पूजा करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।
शिव पूजा में कभी भी तुलसी का प्रयोग न करें और न ही शंख से जल चढ़ाएं।
पूरी पूजा के दौरान मन में सकारात्मक विचार रखें और महादेव से अपने सुखी जीवन की प्रार्थना करें।
इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।

वट सावित्री की पूजा में बरगद को अर्पित करें ये 4 चीजें
हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व पति की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का प्रतीक है। इस बार यह पावन व्रत सोमवार, 16 मई को रखा जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस दिन पूजा में आप किन चीजों को अर्पित करके लाभ पा सकते हैं।

क्यों खास है यह व्रत?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सावित्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और पतिव्रत धर्म के बल पर यमराज को उनके पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर मजबूर कर दिया था। माना जाता है कि यमदेव ने बरगद (वट) के पेड़ के नीचे ही सत्यवान को पुनर्जीवन दिया था। इसीलिए इस दिन पर विशेष तौर से वट वृक्ष की पूजा को साक्षात ईश्वर की आराधना माना जाता है।

जरूर अर्पित करें ये चीजें
वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा के दौरान सूती वस्त्र, लाल फूल, सिंदूर, कच्चा सूत, अक्षत (अटूट चावल), जनेऊ, चंदन और पान-सुपारी अर्पित करने चाहिए। इसके बाद पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और अपनी श्रद्धा के अनुसार, पेड़ के चारों ओर 7 या 108 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत या मौली (लाल/पीला धागा) लपेटें। ऐसा करने से वैवाहिक संबंध मजबूत होते हैं।

माता सावित्री को अर्पित करें शृंगार
व्रत के दौरान केवल पेड़ की ही नहीं, बल्कि माता सावित्री की भी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। माता को सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां और बिंदी जैसी शृंगार की सामग्री जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि माता सावित्री को सुहाग का सामान चढ़ाने से व्रती महिला को ‘अखंड सौभाग्य’ का आशीर्वाद मिलता है।

अर्पित करें ये भोग
वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष के साथ-साथ सावित्री-सत्यवान और यमराज की भी पूजा की जाती है। इस दिन भीगे हुए चने (चने की दाल) का विशेष महत्व है, इसे सावित्री और सत्यवान को अर्पित करें। पूजा में 5 प्रकार के ऋतु फल (जैसे आम, जामुन, केला, तरबूज, खरबूज, नारियल पानी) भी जरूर शामिल करें। इसके साथ ही आप पूजा में गुड़ से बनी मिठाई या गुड़ से बनी मीठी पूरी भी अर्पित कर सकते हैं।

करना न भूलें ये काम
पूजा के बाद बरगद के फल या कोपल (नई पत्ती) को प्रसाद के रूप में ग्रहण करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा जरूर पढ़ें या सुनें, तभी आपका व्रत पूर्ण माना जाता है। चूंकि इस बार यह व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है, जो कि शनिदेव का दिन है, इसलिए इस दिन शनिदेव की पूजा से भी आपको अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं।

3 मई 2026 का राशिफल
मेष
आज किस्मत आपके साथ खड़ी है, बस आपको कदम बढ़ाना है। व्यापार में सफलता के संकेत साफ दिख रहे हैं और नौकरी वालों के लिए प्रमोशन की चर्चा हवा में है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े हैं तो जनसमर्थन बढ़ेगा। एक बड़ा सपना नया घर अब हकीकत बनने की ओर है, बस पिता का आशीर्वाद और सलाह लेना मत भूलिए।

वृषभ
आज सुकून आपके पास खुद चलकर आएगा। जो चिंता आपको अंदर ही अंदर खाए जा रही थी, वो खत्म होती नजर आएगी। ननिहाल पक्ष से धन लाभ आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। रुके हुए सरकारी काम भी अब गति पकड़ेंगे। बस ध्यान रखें। हर बात में बोलना जरूरी नहीं होता। समय और पैसे का सही इस्तेमाल ही आज की जीत है।

मिथुन
नई शुरुआत का संकेत है। लेकिन जल्दबाजी नहीं, समझदारी जरूरी है। दिल की कोई बड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है। परिवार के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा, खासकर जीवनसाथी और बच्चों के साथ। पढ़ाई करने वालों के लिए आज फोकस ही सफलता की चाबी है। बहस से दूरी बनाए रखें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।

कर्क
दिन सामान्य है, लेकिन अपनों का साथ इसे खास बना देगा। घर में साफ-सफाई और मेहमानों का आना माहौल को खुशनुमा बना देगा। कानूनी मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।लापरवाही भारी पड़ सकती है। और हाँ, हर बात पड़ोसियों से शेयर करना जरूरी नहीं होता… शांति बनाए रखना ही समझदारी है।

सिंह
आज आपका दिन चमकने वाला है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप आगे बढ़ेंगे। कला और हुनर में निखार आएगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। बस ध्यान रखें। हर नई पहचान जरूरी नहीं कि सुकून दे।

कन्या
आपकी मीठी वाणी आज आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगी। लोग खुद-ब-खुद आपकी ओर आकर्षित होंगे। छात्रों के लिए दिन शानदार है। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। कहीं घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है जो आपके काम आ जाए। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। और वहीं से कोई नया अवसर भी।

तुला
आज पैसा और आत्मविश्वास दोनों आपके साथ हैं। रचनात्मकता आपको नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में सफलता मिलेगी। लेकिन एक चेतावनी। किसी को उधार देना आज नुकसान दे सकता है। अपने अनुभवों पर भरोसा रखें, वही आपको सही रास्ता दिखाएंगे।

वृश्चिक
आज आपका आकर्षण लोगों को आपकी ओर खींचेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मन की चिंता भी दूर होगी। लेकिन पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा रिस्क ना लें। वरना पछताना पड़ सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे।

धनु
आज का दिन मिलाजुला है। कुछ खुशी, कुछ सीख। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेकिन हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। मेहनत के बावजूद रिजल्ट थोड़ा कम मिल सकता है, लेकिन निराश मत होइए। ये बस एक टेस्ट है। कोई भी वादा सोच-समझकर करें।

मकर
दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। रुके हुए कामों पर ध्यान देने का समय है। मां की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर हलचल हो सकती है। दूसरों के कामों में ज्यादा उलझना आपको परेशानी में डाल सकता है। अपने ऊपर फोकस रखें।

कुंभ
नई नौकरी या नया अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। आप अपने बॉस का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दूसरों की मदद करने का भाव आपको खास बनाएगा, लेकिन अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां आज आपकी प्राथमिकता रहेंगी। यात्रा में वाहन से जुड़ी परेशानी खर्च बढ़ा सकती है।

मीन
आज गुस्से पर काबू रखना ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। वाणी में संयम रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन धैर्य जरूरी है। किसी भी जानकारी को बिना सोचे आगे बढ़ाना नुकसान कर सकता है। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है। बच्चों से किया वादा जरूर निभाएं। यही आपका रिश्ता मजबूत करेगा।

कब है साल की पहली शनि अमावस्या?
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, लेकिन जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है, तो इसे शनि अमावस्या कहा जाता है। साल 2026 की पहली शनि अमावस्या ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ रही है। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है, इसलिए शनि अमावस्या का दिन उन्हें प्रसन्न करने और कुंडली के शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए बहुत फलदायी माना जाता है। इस बार अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों के मन में थोड़ी कन्फ्यूजन है कि यह 15 मई को है या 16 मई को। ऐसे में आइए यहां सही तिथि से लेकर सभी बातें जानते हैं।

शनि अमावस्या तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 17 मई को देर रात 01 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल की पहली शनि अमावस्या 16 मई दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या घर में ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
शनिदेव का वास पीपल में माना गया है। ऐसे में सुबह पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें।
शनि मंदिर जाकर शनिदेव की शिला पर सरसों का तेल अर्पित करें। ध्यान रखें कि तेल चढ़ाते समय उनकी आंखों में सीधे न देखें।
शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे और घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में थोड़े काले तिल जरूर डालें।
पूजा के दौरान “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
शनि कथा, चालीसा और कवच का पाठ करें।
अंत में आरती करें।
पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

शनि अमावस्या का महत्व
यह दिन उन लोगों के लिए वरदान के समान है, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। इस दिन दान का विशेष महत्व है। ऐसे में गरीबों को काले छाते, जूते-चप्पल, काली उड़द की दाल और काले वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है।

2 मई 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज आप साझेदारी में कमाल दिखाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां समय पर निभाकर सबका भरोसा जीतेंगे। हालांकि किसी बात पर बहस का माहौल बन सकता है, इसलिए शब्दों पर कंट्रोल रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होकर आपको खुशियों से भर देगी। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नहीं अनुभवी सलाह ही आपको जीत दिलाएगी।

वृषभ राशि
आज खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी एक्टिव रहेंगे, लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो जीत आपकी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है और लोन लेने का विचार भी आएगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और मामा पक्ष से धन लाभ की खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि
आज आपकी पहचान और सम्मान में चार चाँद लगेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा के दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। छोटी सी बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन हर काम में सफलता आपके साथ रहेगी।

कर्क राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको सुकून देगी। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे कराएगा। करियर में अपनी जगह मजबूत बनाए रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकते हैं। परिवार में नौकरी की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना देगी।

सिंह राशि
आज पैसा कमाने के नए मौके आपके सामने होंगे और आप उन्हें हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी कानूनी मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी का मूड बनेगा और सिंगल लोगों की खास मुलाकात संभव है। बिजनेस के अटके काम आज आगे बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप कुछ अलग करने का जज्बा दिखाएंगे। अपनी समझदारी से लोगों को प्रभावित करेंगे। नया वाहन लेने का प्लान बन सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बस पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

तुला राशि
आज दिल से नहीं, दिमाग से फैसले लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज जोखिम उठाने से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें। सही पार्टनर के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा। परिवार में शादी-ब्याह की अड़चनें दूर होंगी। आपकी सच्चाई को लोग गलत समझ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

धनु राशि
आज आलस्य आपके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। काम टालने से मुश्किलें बढ़ेंगी, इसलिए एक्टिव रहें। घर में बदलाव का मन बनेगा, लेकिन टालमटोल से काम अटक सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, पर भाग्य आपका साथ देगा। भक्ति में मन लगेगा और सोच-समझकर बोलना जरूरी रहेगा।

मकर राशि
आज लाभ के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी और नया दोस्त जीवन में एंट्री ले सकता है। आपके नए प्रयास रंग लाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना नाराजगी हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के भी प्रबल योग हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। काम को लेकर बहस हो सकती है, पर आपकी ऊर्जा आपको संभाल लेगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा और विद्यार्थी मानसिक तनाव से राहत पाएंगे। अपने वादों को पूरा करें और विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे।

मीन राशि
आज का दिन संतुलन बनाकर चलने का है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

आज है देवर्षि नारद का जन्मोत्सव? पढ़ें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती और महत्व
हिंदू धर्म में नारद जयंती का विशेष महत्व है। हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को देवर्षि नारद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, नारद मुनि ब्रह्माजी के मानस पुत्र हैं। उन्हें ब्रह्मांड का ‘प्रथम पत्रकार’ या दिव्य संदेशवाहक भी कहा जाता है, क्योंकि वे तीनों लोकों (आकाश, पृथ्वी और पाताल) में सूचनाएं पहुंचाने का कार्य करते थे।

मान्यता है कि नारद जयंती के दिन देवर्षि नारद जी आराधना करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन सदैव सुखमय रहता है।

नारद जयंती 2026 का शुभ मुहूर्त
साल 2026 में नारद जयंती की तिथियों को लेकर समय इस प्रकार है:

प्रतिपदा तिथि शुरू: 01 मई, रात 10:52 बजे से

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 03 मई, रात 12:49 बजे तक

पूजा की आसान विधि
नारद जयंती के दिन भगवान विष्णु और नारद जी की संयुक्त पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है।

स्नान और शुद्धि: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूरे घर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करें।

विष्णु पूजा: सबसे पहले भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। उन्हें ताजे फल, फूल, चंदन और कुमकुम अर्पित करें।

तुलसी और भोग: विष्णुजी को पंचामृत का भोग लगाएं। ध्यान रहे कि भोग में तुलसी का पत्ता जरूर हो, क्योंकि इसके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है।

नारद जी की आराधना: इसके बाद नारद जी का ध्यान करें। मान्यता है कि इस दिन विष्णु मंदिर में बांसुरी भेंट करना बहुत शुभ होता है।

दान-पुण्य: पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना या जरूरतमंदों की मदद करना विशेष फलदायी माना जाता है।

क्यों खास हैं नारद मुनि?
नारद मुनि हमेशा ‘नारायण-नारायण’ का जप करते रहते हैं। भले ही उनकी दी गई सूचनाओं से कई बार तात्कालिक रूप से देवताओं या असुरों के बीच तनाव पैदा होता था, लेकिन अंत में उसका परिणाम हमेशा सृष्टि के कल्याण और सत्य की जीत के रूप में ही निकलता था। उनकी पूजा से साधक को बेहतर संवाद कौशल, बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है।

देवर्षि नारद: गंधर्व से ऋषि बनने की कथा
श्रीमद्भागवत पुराण (अध्याय 5 और 6) के अनुसार, देवर्षि नारद अपने पिछले जन्म में ‘उपबर्हण’ नाम के एक अत्यंत रूपवान और कलाप्रेमी गंधर्व थे। उन्हें अपनी गायन कला और दिव्य सौंदर्य पर इतना अहंकार हो गया था कि एक बार भगवान ब्रह्मा की सभा में अप्सराओं के नृत्य के दौरान उन्होंने अपनी मर्यादा लांघ दी। ब्रह्मा जी उनके इस अमर्यादित आचरण और घमंड से अत्यंत क्रोधित हो गए और उन्हें श्राप दिया कि वे अपने इस वैभवशाली स्वरूप को खो देंगे और अगले जन्म में एक साधारण दासी के पुत्र के रूप में जन्म लेंगे।

इस श्राप के कारण गंधर्व का अहंकार चूर हो गया और उन्होंने एक दासी पुत्र के रूप में जन्म लेकर संतों की निस्वार्थ सेवा शुरू की। संतों की कृपा से उनका मन भगवान विष्णु की भक्ति में रम गया और उन्होंने अपना पूरा जीवन उनकी कठोर तपस्या में लगा दिया। उनकी अटूट श्रद्धा से प्रसन्न होकर आकाशवाणी हुई कि अपनी इस भक्ति के फलस्वरूप वे अगले जन्म में ब्रह्मा के ‘मानस पुत्र’ बनेंगे। यही दासी पुत्र अपनी साधना के बल पर आगे चलकर महान ‘देवर्षि नारद’ कहलाए, जो आज समस्त लोकों में भगवान के संदेशवाहक के रूप में पूजे जाते हैं।

भगवान विष्णु की आरती। (Lord Vishnu Aarti)
ओम जय जगदीश हरे, स्वामी!

जय जगदीश हरे।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

ओम जय जगदीश हरे।

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।

स्वामी दुःख विनसे मन का।

सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

ओम जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।

स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।

तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥

ओम जय जगदीश हरे।

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।

स्वामी तुम अन्तर्यामी।

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ओम जय जगदीश हरे।

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।

स्वामी तुम पालन-कर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ओम जय जगदीश हरे।

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

स्वामी सबके प्राणपति।

वैशाख पूर्णिमा पर इस आरती से करें श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा
वैशाख पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख का महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और इसकी पूर्णिमा तिथि पर दान, स्नान और दीपदान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। अक्सर लोग पूजा तो करते हैं, लेकिन अंत में आरती के समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। वैशाख पूर्णिमा की रात अगर आप श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की आरती करते हैं, तो आपकी पूजा का फल न केवल पूर्ण होता है, बल्कि वह कई गुना बढ़ जाता है, तो आइए यहां आरती पढ़ते हैं।

वैशाख पूर्णिमा पर आरती का धार्मिक महत्व
पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। वैशाख माह विष्णु जी का है और बिना विष्णु जी के लक्ष्मी जी स्थिर नहीं रहती है। इसलिए, इस दिन सत्यनारायण कथा के बाद जब आरती की जाती है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है। आरती के समय शंख और घंटों की ध्वनि से घर का वातावरण पवित्र होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

।।भगवान विष्णु की आरती।।
ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे…

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

ॐ जय जगदीश हरे…

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।

स्वामी दुःख विनसे मन का।

सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

ॐ जय जगदीश हरे…

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।

स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।

तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥

ॐ जय जगदीश हरे…

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।

स्वामी तुम अन्तर्यामी।

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ॐ जय जगदीश हरे…

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।

स्वामी तुम पालन-कर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ॐ जय जगदीश हरे…

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

स्वामी सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥

ॐ जय जगदीश हरे…

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

स्वामी तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठा‌ओ, द्वार पड़ा तेरे॥

ॐ जय जगदीश हरे…

विषय-विकार मिटा‌ओ, पाप हरो देवा।

स्वामी पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ा‌ओ, संतन की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे…

श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥

ॐ जय जगदीश हरे…

।।आरती श्री लक्ष्मी जी।।
ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥