उत्तर प्रदेश – Badalta Swarup | बदलता स्वरुप

आगरा के 136 किसानों के खाते में आए 35.60 लाख रुपये, पीएम मोदी की इस योजना का मिला बड़ा लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 136 किसानों के खातों में 35.60 लाख रुपये की बीमा राशि भेजी गई है। खरीफ और रबी सीजन में फसल नुकसान के बाद किसानों को यह राहत प्रदान की गई है।

आगरा जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीफ और रबी सीजन में फसलों को हुए नुकसान के बाद 136 किसानों के बैंक खातों में कुल 35.60 लाख रुपये की बीमा राशि भेजी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्रतीकात्मक (डमी) चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल रहे। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, किसान नेता मोहन सिंह चाहर और उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने 10 किसानों (5 खरीफ, 5 रबी) को डमी चेक सौंपे।

फसल बीमा जिला प्रतिनिधि रवीना चौधरी ने बताया कि जिले में करीब 8 हजार किसानों ने बीमा कराया था। इनमें से 600 किसानों ने टोलफ्री नंबर पर फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराई थी। अब तक 136 किसानों को कुल 35.60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 112 किसानों के बैंक खातों में सोमवार को 24.60 लाख रुपये पहुंचे हैं, जबकि अप्रैल में 24 किसानों के खातों में 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

किसानों से फसल बीमा का लाभ उठाने की अपील
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा, श्यामसुंदर, प्रेमसिंह, केशवदेव शर्मा, हरिओम रावत, डॉ. रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे।

जनता दर्शन में सीएम योगी ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लिए तथा समीप खड़े अफसरों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए।

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

गोशाला में गोवंश को दुलारकर खिलाया गुड़
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में मुख्यमंत्री ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

सीएम योगी बोले- वित्तमंत्री के जिले में किसका चयन हुआ उन्हें भी पता नहीं, अब योग्यता से मिल रहीं नौकरियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में हर पेपर लीक होता था और जो बचा रहता था वो चाचा-भतीजे पूरा कर देते थे। अब अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले हर पेपर लीक हो जाता था लेकिन अब इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने वित्त मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर से कई कैंडिडेट चयनित हुए हैं। वित्त मंत्री वहीं के हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि किसका चयन हो रहा है।

पहले पेपर लीक होता था तो जो बचा रहता था वह चाचा भतीजे पूरा कर देते थे। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के लिए नव चयनित लेखा परीक्षकों एवं स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के लिए नव चयनित लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले भर्ती में कई जगह से भर्ती बोर्ड को सूची भेजी जाती थी। वहीं, भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष सूची के अनुपात में अपनी अलग से सूची बना लेता था जिसका नतीजा था कि कुछ बचता ही नहीं था। यह व्यवस्था खत्म हुई है और मेधावियों को सम्मान मिल रहा है उन्हें नौकरी मिल रही है। अब हर जाति संप्रदाय के लोग चयनित होकर के आए हैं। हमारे गोरखपुर का भी एक सरदार ऑडिटर बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ की मुस्लिम बेटी का चयन हुआ है। यह सबूत है कि कहीं किसी भी तरह का भेदभाव नहीं हुआ है। इसके लिए बोर्ड को बधाई। जो भी युवा योग्य होगा उसे नौकरी मिलेगी और अयोग्य लोगों की दाल नहीं गलेगी।

नियुक्ति पत्र पाने वालों में बड़ी संख्या में बेटियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वालों में बड़ी संख्या में बेटियां है। यह साबित करता है कि बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं और उन्हें हर हाल में अधिकार देना पड़ेगा। कोई कितना भी विरोध कर ले लेकिन बेटियों को कोई पीछे नहीं कर सकता है।

खराब मौसम के कारण दिल्ली से लखनऊ डायवर्ट की गईं 15 उड़ानें
दिल्ली में खराब मौसम और निम्न दृश्यता के कारण 15 विमानों को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया है। इन आकस्मिक उड़ानों को सफलतापूर्वक संभालने में हवाई अड्डे की परिचालन टीम और बुनियादी ढांचे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिल्ली से डायवर्ट की गई उड़ानों में मुंबई, गुवाहाटी और हैदराबाद की दो उड़ानें हैं। वहीं, कोयंबटूर, औरंगाबाद और जयपुर की चार उड़ानें हैं। इसके अलावा, बेंगलुरु और लखनऊ की भी उड़ानें हैं।

डायवर्ट की गई उड़ानों का विवरण
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: काठमांडू, मस्कट और फुकेट।
घरेलू उड़ानें: मुंबई, गुवाहाटी, हैदराबाद (02 उड़ानें), कोयंबटूर, औरंगाबाद, जयपुर (04 उड़ानें), बेंगलुरु और लखनऊ।

परिचालन प्रबंधन की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में विमानों के अचानक आगमन के बावजूद, नियमित उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यहीं ईस्ट एप्रन एरिया का महत्व स्पष्ट होता है, जहां अनुसूचित उड़ानों के आवागमन में बाधा डाले बिना इन डायवर्ट किए गए विमानों का परिचालन और लैंडिंग/टेक-ऑफ सुचारू रूप से संपन्न कर लिया गया।

ईस्ट एप्रन की उपलब्धता के कारण ही हम नियमित ट्रैफिक को प्रभावित किए बिना इन 15 अतिरिक्त विमानों को पार्किंग और अन्य तकनीकी सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम रहे।

स्थिति: सभी विमानों को सुरक्षित रूप से समायोजित किया गया व मौसम ठीक होने की सूचना के साथ वापस भेज दिया गया था।

अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
अखिलेश यादव ने राजधानी में सपा मुख्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन्होंने अपने-अपने जिले में टॉप करके न सिर्फ परिवार का नाम बढ़ाया, बल्कि जनपद का नाम रोशन किया।

राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। जिन्होंने यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं में अपने अपने जिले में टॉप किया है। कार्यक्रम सपा मुख्यालय में आयोजित किया गया।

राजनाथ सिंह आज आएंगे प्रयागराज, सेना के सांस्कृतिक समारोह में लेंगे हिस्सा
भारतीय सेना की ओर से अरैल घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार शाम पांच बजे से ही अरैल घाट व उसके आसपास के निर्धारित परिधि क्षेत्र को पूरी तरह नो ड्रोन जोन घोषित है। यह प्रतिबंध रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा ने शनिवार को आदेश जारी किया है। स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के यदि कोई व्यक्ति या संस्था ड्रोन उड़ाते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

वहीं, कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ विशेष सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। अरैल घाट और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आने जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया

नो ड्रोन जोन के तहत किसी भी तरह की हवाई गतिविधि पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर एंटी-ड्रोन सिस्टम का भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को प्रयागराज आ सकते हैं। वह शाम को अरैल में भारतीय सेना की ओर से आयोजित कल्चरल इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चार मई को न्यू कैंट के कोबरा ऑडीटोरियम में आयोजित नॉर्थ टेक सिंपोजियम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आगमन प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम के पास होगा। आयोजन हर दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

LPG कीमतों में भारी उछाल पर मायावती ने जताई चिंता
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी वृद्धि पर चिंता जताते हुए शनिवार को कहा कि इससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस आशंका से लोगों में बेचैनी व्याप्त है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”देश में वाणिज्यिक सिलेंडर की कमी के बीच उसकी कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की फिर से की गई वृद्धि और उसके आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ी खबरें सभी माध्यमों में प्रमुखता से सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि, इस आशंका से लोगों में चिंता बढ़ी है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ेंगी ।” उन्होंने कहा, ”इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजरायल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कोई वजह, सरकार ने जिस प्रकार राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर खासकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को काफी हद तक नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित और जनकल्याण के तहत जारी रखना देशहित में होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी नयी दर के अनुसार वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत अब लगभग तीन हजार रुपये से अधिक हो जाएगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इस प्रकार की बढ़ोतरी से पहले से ही महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका आकलन कर ही सरकार को अपनी नीतियां तय करनी चाहिए। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि की गई।

कुतुब मीनार से भी तीन गुना ऊंचा मंदिर तैयार, अखिलेश ने किया था शिलान्यास
वृंदावन में देश का सबसे विशाल, भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। मंदिर प्रबंधन ने प्रधानमंत्री को इसका आमंत्रण पत्र भेजा है। फिलहाल उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह मंदिर दिल्ली की कुतुब मीनार से भी तीन गुना ऊंचा होगा।

वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर में आठ मार्च 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंदिर का शिलान्यास किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 16 नवंबर 2014 को आधारशिला रखी थी। इस्कॉन बंगलुरू द्वारा करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब 12 साल में 70 मंजिला मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इधर, पीएम मोदी के आने की संभावना को लेकर मंदिर में व्यापक तैयारियां तेज हो गई हैं।

पीएम मोदी मंदिर के गर्भ गृह में पूजन-अर्चन भी कर सकते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में एक मंच भी सजाया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित कर सकेंगे। हालांकि अबी पीएमओ से उनके कार्यक्रम को हरी झंडी नहीं मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि वह मई में 25 से 30 तारीख के बीच में कभी भी मथुरा आ सकते हैं। अधिकारियों का कहना कि इसकी तैयारियां चल रही हैं, लेकिन दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली है।

55 मीटर गहरी है नींव
मंदिर की ऊंचाई 210 मीटर होने के चलते नींव पर विशेष ध्यान दिया गया है। नींव लगभग 55 मीटर गहरी रखी गई है तथा आधार 12 मीटर ऊंचा रखा गया है, जबकि दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की नींव की गहराई 50 मीटर है।

टेलीस्कोप से देख पाएंगे ताजमहल
गगनचुंबी मंदिर की ऊंचाई का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि मंदिर के टॉप पर रखी जाने वाली टेलीस्कोप से आगरा के ताजमहल को देखा जा सकेगा। मंदिर से ताजमहल कि दूरी 80 किलोमीटर है। इमारत के प्रारंभिक तीन तलों पर चैतन्य महाप्रभु और राधा -कृष्ण, बलराम के मंदिर हैं।

नागर और आधुनिक शैली का बेजोड़ नमूना होगा मंदिर
द्रविड़, नागर और आधुनिक शैली में बनाये जा रहे मंदिर में 4डी तकनीक द्वारा देवलोक और देवलीलाओं के दर्शन भी किए जा सकेंगे। मंदिर के आसपास प्राकृतिक वनों का वातावरण तैयार किया गया है। यमुना जी का प्रतिरूप तैयार कर नौका विहार जैसी सुविधाएं भी होंगी।

सीएम योगी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, विकास और प्रगति में उनके योगदान की सराहना की। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”गुजरात वासियों को गुजरात राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की इस पावन धरती ने देश को एकता, स्वावलंबन और सेवा का मार्ग दिखाया है।”

उन्होंने कहा कि उद्यम, उत्साह एवं सृजन की यह पावन धरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में विकास एवं समृद्धि के नित नूतन प्रतिमान स्थापित करे, समृद्धि के सुपथ पर गतिमान रहे, भगवान श्री सोमनाथ जी से यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र को कड़ी मेहनत, वीरता और प्रगति की भूमि बताते हुए महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,”परिश्रम, पराक्रम और प्रगति की अद्भुत धरा महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त महाराष्ट्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रांति, शांति और स्व-शासन की विरासत के लिए जाना जाने वाला राज्य प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकास के नए मील के पत्थर हासिल करेगा। आदित्यनाथ ने दोनों राज्यों की निरंतर समृद्धि और प्रगति के लिए भी कामना की, जो एक मई, 1960 को अस्तित्व में आया था जब तत्कालीन बंबई राज्य को गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित किया गया था।

पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से भी 40 मिनट ज्यादा समय बाबा विश्वनाथ और भक्तों के साथ बिताया
पीएम मोदी ने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए। उनके धाम में प्रवेश करते ही 151 ब्राह्मणों के शंखों की ध्वनि और 22 डमरूओं का नाद गूंजा। 11 पुजारियों की शिव स्तुति से पीएम मोदी का स्वागत हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 महीने बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और प्रोटोकॉल से 40 मिनट ज्यादा 65 मिनट तक बाबा के धाम में पूजा-पाठ में समय बिताया। उनके धाम में प्रवेश करते ही 151 ब्राह्मणों के शंखों की ध्वनि और 22 डमरूओं का नाद गूंजा। 11 पुजारियों की शिव स्तुति से पीएम मोदी का स्वागत हुआ जिनमें तमिल ब्राह्मण शामिल थे। गर्भगृह में 16 उपचारों वाला षोडशोपचार अनुष्ठान करीब 15 मिनट तक चला।

बाहर निकले तो नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया जिसे पीएम ने दोनों हाथ से उठाकर श्रद्धालुओं की तरफ दिखाया। इस दौरान उन्हें मंदिर की प्रतिकृतियां दी गईं और अंग वस्त्रम भी पहनाए गए। पूजा के बाद पीएम मोदी ने कॉरिडोर में मौजूद विग्रहों, छोटे मंदिरों और प्रतिमाओं को देखा और उनकी जानकारी ली। फिर गंगा द्वार से होते हुए ललिता घाट की ओर तक गए। उन्होंने मां गंगा के दर्शन कर घाट और नावों पर बैठे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

अन्नपूर्णा मंदिर सहित बाकी मंदिरों का बेहतर विकास हो
पीएम मोदी ने धाम स्थित अन्नपूर्णा मंदिर की बेहतरी के साथ ही काशी के बाकी मंदिरों की सुविधाओं को उच्च स्तरीय रखने के भी निर्देश दिए।

पीएम के शतायु होने के लिए की गई शिव की आराधना
पीएम मोदी के गेट नंबर चार से प्रवेश करते ही 151 ब्राह्मणों ने शंख बजाकर स्वागत किया। प्रवेश करते ही तमिल ब्राह्मण पंडित वेंकट रमन घनपाठी के नेतृत्व में 11 पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव की स्तुति और महामृत्यंजय मंत्र पढ़ा। षोडशोपचार के बाद इन्हीं 11 ब्राह्मणों द्वारा पीएम मोदी के आरोग्य, स्वस्थ और शतायु रहने के लिए शतमानं भवति (आशीर्वाद मंत्र) का घनपाठ किया गया।